2012, ഫെബ്രുവരി 27, തിങ്കളാഴ്‌ച

SSLC MODEL QUESTIONS (HINDI)


SSLC MODEL EXAMINATION- FEBRUARY,2012

HINDI
Time: 1-30 hours Total Score : 40

सामान्य निर्देश:
पन्द्ह मिनट "कूल ओँफ टाइम" दिया जाएगा।

यह प्रश्न -पत्र के वाचन तथा लिखने की पूर्व तैयारी का समय है।
इस समय कुछ भी न लिखें।

दो प्रश्न विकल्प हैं।

खंड ()
  1. घटनाओं को क्रमबद्ध करके लिखें। 4
    () बाबुलाल तेली लिफ़्ट की लाइन में खड़े हो गए।
    () बाबुलाल तेली रूमाल से नाक पकड़े रिसेप्शन पर पहूँचे।
    () बाबुलाल तेली, लालुराम तेली के अस्पताल पहूँचा।
    () सातवें माले पर विशेषज्ञ था।
  2. निम्नलिखित चरित्रगत विशेषताओं से डौली की विशेषताएँ चुनें।
    इनका आधार क्या है ?
    3
    जीव-जंतुओं के प्रति सहानुभूति रखनेवाली।
    खेल में तत्पर रहनेवाली।
    पिल्लों से डरनेवाली।
  3. सही मिलान करें। 2
    () ()
    Health Insurance कुंजी पटल
    Telecommunication प्रयोगशाला
    Laboratary स्वास्थ्य बीमा
    Key Board दूरसंचार

  1. सुप्रसिद्ध पहलवान गामा ने फारसी पत्रकार से ऎसा क्यों कहा -” मुझे लगता है, आप
    हिंदुस्तानी नहीं है"2
  2. अपने पालित जीव-जंतुओं के पार्थिव अवशेष महादेवी वर्मा गंगा को समर्पित करती थी।
    महादेवी वर्मा के इस व्यवहार के पीछे कौन-सी भावना है ? 2
  3. नाँव में बढ़नेवाले पानी से घर में बढ़नेवाले दाम की तुलना कबीरदास क्यों करते हैं? 2
सूचना - प्रश्न संख्या 7 और 8 में से किसी एक का उत्तर लिखें। 3
  1. प्रदूषण के कारण नदी आसन्न मृत्यु के डर में है।इस हालत में नदी और उसके किनारे
    रहनेवाले किसान के बीच का वार्तालाप तैयार करें।
  2. राँची में हाथी से हुए निर्दय व्यवहार के बारे में जानकर एक पत्रकार गाँव के मुखिया से साक्षात्कार
    लेने पहँचता है। साक्षात्कार के लिए आवश्यक प्रश्नावली तैयार करें।

सूचना - प्रश्न संख्या 9 और 11 तक के प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों एक का उत्तर लिखें। 4x3=8

    9 मान लें, रिटायर होने के पहले गजाधर बाबु अपने सेवक गणेशी के बारे में अपनी पत्नी को पत्र
    लिखता है। वह पत्र तैयार करें।
    10. “वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे”- आज मनुष्यता नष्ट हो रही है। परंतु समाज की प्रगति
    के लिए मनुष्यता का होना ज़रूरी है।इस पर अपना मत व्यक्त करते हुए एक लेख तैयार करें।
    11. सालों पहले सकुबाई अपनी माँ के साथ मुंबई चली जाती है। उस समय सकुबाई की छोटी बहन
    वासंती दुखी होकर उन दोनों को देखती रही ।वासंती के उस दिन की डायरी लिखें।


खंड ()

  1. शहर की सड़कों के किनारे कूड़े-कचड़े फ़ेंकनेवालों को चेतावनी देनेवाली एक उद् घोषणा तैयार करें। 2
  2. आजकल वृद्धजनों का अकेलापन बड़ी समस्या बन गया है। उनके आत्मसम्मान को सुरक्षित रखने की
    सूचना देनेवाले एक पोस्टर तैयार करें। 2
    सूचना- कविता पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों का उत्तर लिखें।
मैंने कलियों के साथ
जब मेरा चंचल बचपन था।
महा निर्दयी मेरा मन था
अत्याचार अनेक किए थे
कलियों को दुख दीर्घ दिए थे
तोड़ उन्हें बागों से लाता
छेद छेदकर हार बनाता।
(हरिवंशराय बच्चन)
( बाग- बगीचा, निर्दयी-दयाहीन)

  1. कवि ने बचपन में किसको दुख दिया था ? 1
    ( फूलों को, बागों को, कलियों को, हार को )
  2. कवि किस प्रकार हार बनाते थे ? 1
  3. कविता का भाव लिखें। 2




खंड ()
  1. संशोधन करें।
    गाय पालतू जानवर है।उसका दोनों आँख बड़ी होते है। 2

  1. वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य में लिखें। 2
    वह तितली है।
    तितली सुंदर है।
    तितली फूल पर बैठती है।
वह मधु पीती है।

  1. दो उचित योजक चुनकर भाषणांश के वाक्यों को मिलाएँ।
    (इसलिए, क्योंकि, और)
    हमारी संस्कृति निराली है।हमारी सभ्यता निराली है।हमें अपनी परंपरा पर
    गर्व करना चाहिेए। यह विश्व के लिए मार्गदर्शक रही है। 2
  2. उचित स्थान पर संज्ञा और विशेषण शब्द जोड़कर खंड का पुनर्लेखन करें।
    ( हरी, बड़ी, शीचल, पहाड़) 2
    ऊँचे/पर चढ़ते-चढ़ते /थकावट हुई।परंत वहाँ की / घोसों और /
    हवा ने हमको पहाड़ की ओर आकर्षित किया।
------------------------------------

അഭിപ്രായങ്ങളൊന്നുമില്ല:

ഒരു അഭിപ്രായം പോസ്റ്റ് ചെയ്യൂ